निर्माण सामग्री जब्त सात हजार पांच सौ का किया जुर्माना!
30-मई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
पद्मश्री पं.श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट सड़क में निर्माण सामग्री डंप करने वाले लोगों के खिलाफ़ कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर निगम ने जुर्माने और जब्ती की कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत पांच लोगों से सात हजार पांच सौ रूपये जुर्माने के तौर पर वसूला गया है तथा निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया गया है। साथ ही भविष्य में दोबारा सड़क पर निर्माण सामग्री डंप नहीं करने की हिदायत दी गई।
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित पद्मश्री पं.श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट सड़क में कुछ लोगों के द्वारा निर्माण सामग्री डंप किए जाने की शिकायत कमिश्नर एवं एमडी अजय त्रिपाठी को मिली,जिस पर कमिश्नर त्रिपाठी ने तत्काल जोन क्रं. 3 को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इनके खिलाफ़ की गई कार्रवाई
स्मार्ट सड़क में निर्माण सामग्री डंप करने वाले गजेंद्र मांढरे,आरती रजक,मनोज लाहोरानी,निशू प्रिया,संतोष यादव के खिलाफ़ निगम ने चालान काटते हुए कुल सात हजार पांच सौ रूपये वसूले। इसके अलावा निर्माण सामग्री को भी जब्त किया गया है।

