चेतावनी दिए बिना ही किया आरोप पत्र जारी मौखिक रूप से नौकरी से निकाला!
19-जून,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रधानमंत्री आवास योजना नगर निगम बिलासपुर में कार्यरत 6 कर्मचारियों का सितंबर 2020- से अप्रैल 2021 तक कुल 7 से 8 महिने का वेतन नही दीया गया है।
जो कि Mass n void design consultants के द्वारा कार्यरत थे। जिन्हे बिना किसी चेतावनी दिए आरोप पत्र जारी किए बिना मौखिक रूप से नौकरी से निकाल दिया गया तथा बकाया वेतन देने मे टालमटोल किया जा रहा हैं और कर्मचारीयों को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है।
इस सम्बंध में कर्मचारियों द्वारा महापौर, विधायक और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। जिनके द्वारा अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं किया गया है। पिछ्ले विगत वर्षो में प्रधानमन्त्री आवास योजना का कार्य भी धीमे गति से चल रहा है। जिस वजह से हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई हितग्राही पक्के मकान की आस में बैठे है जो कि अभी भी कच्चे एवं टूटे फूटे मकान पे आश्रित है।



