केंद सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
20-जून,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव के आह्वान पर व छग की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद माननीय फूलो देवी नेताम व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियो के कारण लगातार बढती हुई मंहगाई के विरोध मे महिला कांग्रेस ने धरऩा प्रदर्शन व प्रेस के माध्यम से अपना विरोध दर्ज किया महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व ब्लॉक अध्यध ने एक स्वर मे मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अच्छे दिनो का सपना दिखाने वाले मोदी सरकार आपने पेट्रोल , डीजल , खाद्य तेल , गैस सिलेण्डर , व खाद्य सामग्री की कीमतो मे बेतहाशा वृद्धि कर महिलाओ के हर घर का बजट बिगाड़ना ही आपका लक्ष्य है।
आज हर घर की महिला कोरोना काल से ऊबर कर कैसे अपना परिवार चलाये। मोदी आप नही जानते क्योकि आपका कोई परिवार होता तथा आप अपने परिवार व पत्नि के साथ रहते तो आपको हर गृहणी का दर्द महसूस होता। जो अपनी पत्नि का नही हुआ वह देश की महिलाओ का दर्द क्या समझे।
केन्द्र मे कांग्रेस की सरकार मे जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो अंतराष्ट्रीय बाजारो मे पेट्रोल मे वृद्धि होने के बावजूद भी देश के आमजनो का उनके बजट के अंदर पेट्रोल , डीजल, खाद्य सामग्री, हम महिलाओ को मिलता था और मोदी के शासन मे इस मंहगाई मे देश की हर गृहणी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।
कहा गये आपके भाजपा के नेतागण जब मामूली वृद्धि होने पर सर पर सिलेण्डर लेकर व सायकिल चलाकर कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने वाले भाजपा नेताओ को कमर तोड मंहगाई नही दिखाई देती ।
जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ने कहा कि अचानक नोटबंदी , उसके बाद जी एस टी , फिर किसान विरोधी बिल ,से जनता उभर नही पाई थी फिर कोरोना से २ वर्ष तक आमजन लड कर आज निकल भी नही पाये फिर मोदी की मंहगाई की मार । ईतनी बडी समस्या को देखकर भी मंहगाई को चरम सीमा पर बढाये जा रहे है । मोदी आपको फुर्सत मिले तो उन गरीब परिवार के बीच जाकर पूछते कि आप जीवनयापन कैसे कर रहे है तब आपको इस मंहगाई काे झेलने वाले हर परिवार का दर्द महसूस होता ।जिस देश की प्रजा दुखी है वहां के राजा बने रहने का कोई हक नही है ।



