नशे में धुत्त आरोपी वारदात के बाद मौके से हुआ फरार
23-जून,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] 20 रुपए नहीं देने पर एक युवक ने अधेड़ की हत्या कर दी है। आरोपी युवक नशे में धुत्त था और हत्या करने के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध मिली जानकारी के अनुसार घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदहा के बघर्रापारा की है। सिलदहा निवासी विशाल धनुहार 22 जून को अपने घर में काम कर रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त आरोपी युवक उदय बिरको पिता भागबली बिरको पहुंचा। उसने विशाल से बीस रुपए मांगे, उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए युवक ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। विशाल ने उसकी धमकी को नजरअंदाज कर अपने काम में जुटा रहा। इसी दौरान आरोपी उदय ने बल्ली को उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर एक ग्रामीण ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा दिया। भयभीत ग्रामीण भी वहां से भाग गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना गांव वे सरपंच पुरुषोत्तम बिरको मौके पर पहुंचकर रतनपुर थाने को घटना की जानकारी दी। घटना पर रतनपुर थाना पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरपंच पुरुषोत्तम बिरको के अनुसार 22 जून की शाम मैं अपने घर में था उसी समय गांव के कुछ लोग आकर बतलाये कि गांव के विशाल धनुहार की हत्या हो गई है। सूचना मिलने पर मैं और वार्ड नं. 05 का पंच आनंदराम धनुहार के साथ विशाल के घर गए तो देखे कि घर के आंगन में विशाल की लाश पड़ी हुई थी। विशाल के सिर में चोंट लगकर खून निकला हुआ था। हम लोग विशाल की पत्नी कुमारी बाई से पूछताछ की तो कुमारी बाई बताया कि विशाल गांव के उदय कुमार बिरको के साथ घर के आंगन में बैठकर शराब पी रहा था। शाम करीबन 06.30 बजे किसी बात पर उदय कुमार बिरको विवाद करने लगा और वहीं रखे लकड़ी के बल्ली से विशाल के सिर में मारकर भाग गया।

