08-अगस्त,2021
मनेन्द्रगढ़-{जनहित न्यूज़} कोरिया
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह के निर्देश पर कोरिया पुलिस लगातार पुराने मामलों में पैनी नज़र रखी हुई है। इसी तर्ज पर फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना मनेंद्रगढ़ के अपराध क्रमांक 221/20 धारा 294, 506, 323, 147, 148, 149,325,307 आईपीसी घटना 29/06/20 के फरार 23 वर्ष के मुख्य आरोपी रवि पिता ऋषि कुमार निवासी लालपुर थाना मनेंद्रगढ़ को मुखबिर सूचना पर थाना बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पर्चा बस्ती में दबिश देकर पकड़ा गया तथा न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सचिन सिंह, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, राजेश रगड़ा, राकेश शर्मा सुरेश रजक की प्रमुख भूमिका रही।

