अटल और महापौर सहित सैकड़ो कांग्रेसियों ने दी जन्मदिन की बधाई…
23-अगस्त 2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बिलासपुर से पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, बाटू सिंह, धर्मेश शर्मा, महेश दुबे सहित बड़ी तादात कांग्रेसी सोमवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर रायपुर पहुँचे मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर भूपेश बघेल को गुलदस्ता देकर बधाई दी साथ ही महापौर रामशरण यादव ने मुख्यमंत्री को बिलासपुर में विकास की राह खोल अरपा नदी के संवर्धन कार्य, निगम सीमा में जुड़े नए वार्ड के विकास की ओर ध्यानाकर्षण कराया।

इधर ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने भी कांग्रेस भवन में केक काट कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया और मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं दीं।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, एमआईसी सदस्य जुगल किशोर गोयल व सीताराम जायसवाल ने केक काटा।

इस अवसर पर शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, विनोद साहू, विनय अग्रवाल, एसएल रात्रे, पार्षद सीमा घृतेश, रामशंकर बघेल, अजय यादव, साईं भास्कर, शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश बाजपेयी, अनिल चौहान, मोती कुर्रे, अर्जुन सिंह, सुनील पांडेय, ब्रजेश साहू, अन्नपूर्णा यादव, निशा कश्यप, राजू खटीक, कमलेश लवहतरे, कमलेश दुबे, अनिल पांडेय, करम गोरख, नीलेश मंडवारे, उमेश वर्मा, हरमेंद्र शुक्ला, अमीन मुगल, अजय काले, राजेन्द्र वर्मा, राज कुमार यादव,कमल डूसेजा, गणेश सोनवानी, सत्येंद्र सोनी, संदीप केशरवानी, प्रिया पांडेय, अजय साहू, सूर्यकांत साहू आदि उपस्थित थे।

