कार्रवाई की मांग प्रदर्शकारियों ने नेशनल हाईवे किया पूरी तरह जाम
14-सितंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर से रायपुर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे में ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया.. जिसकी वजह से रायपुर से बिलासपुर आने जाने वाली गाड़ियों की लंबी जाम लग गई.. दरअसल बिल्हा क्षेत्र के चकरभाठा थाना अंतर्गत आने वाले नवापारा के निवासी अशोक दास मानिकपुरी को गांव के ही दो युवकों और बाहर से आए दो यूवको मिलकर ने बुरी तरह से पीट दिया.. जिसके बाद अशोक दास मानिकपुरी बेसुध हो गया था इस पर आरोपियों ने उसे मृत समझकर गांव में ही फेंककर फरार हो गए थे.. जैसे ही अशोक दास मानिकपुरी की सूचना परिवार जनों को मिली।
वह मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अशोक दास मानिकपुरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.. परिजनों ने अशोक दास मानिकपुरी के ऊपर हुए हमले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई.. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर दिया लेकिन त्वरित कार्रवाई नहीं की.. अस्पताल में इलाज के दौरान आज अशोक दास मानिकपुरी की मृत्यु हो गई.. जिसके बाद गुस्साए ग्राम वासियों ने शव को नेशनल हाईवे में रखकर जमकर हंगामा किया.. प्रदर्शन की वजह से रायपुर से बिलासपुर आने जाने वाली गाड़ियों का लंबा जाम लग गया.. जैसे ही पुलिस को हंगामे की सूचना मिली तो पुलिस भी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाई देने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि.. पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की और अब लाखों रुपए लगाकर अशोक दास मानिकपुरी की भी मृत्यु हो गई है और आरोपी अभी तक फरार हैं..


