दो मोबाइल 20 लाख का सट्टा-पट्टी लिखी पर्ची जब्त
28-सितम्बर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 20 लाख रुपए का सट्टा लिखा पर्ची, 2 मोबाइल जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन को मुखबिर से सूचना मिली की महाराणा प्रताप चौक के पास यस तिलवानी एवं प्रवीण मंगलानी नामक व्यक्ति सनराइज हैदराबाद एवं राजस्थान रॉयल के राजस्थान रॉयल के मध्य चल रहे आईपीएल 20-20 मैच में मोबाइल एवं पर्ची में रुपए पैसे का सट्टा पट्टी लिख रहे हैं। सूचना पर हमराज स्टाफ एवं गवाह के मौके में जाकर रेड करने पर दो व्यक्ति मोबाइल एवं कागज में अंको से सट्टा पट्टी लिखते हुए मिले। जिइसे पूछताछ करने पर अपना अपना नाम यश तिलवानी पिता विजय तिलवानी उम्र 24 वर्ष पता तेलीपारा गली नंबर 1 तथा दूसरा अपना नाम प्रवीण मंगलानी पिता इंद्र कुमार मंगलानी उम्र 25 वर्ष साकिन तेलीपारा बिलासपुर का रहने वाला बताया।
दोनों के कब्जे से दो नग मोबाइल रेडमी एवं विवो कंपनी का जिसमें अंक लिखा हुआ था, सट्टा-पट्टी पर्ची जिसमें दो लाख का सट्टा-पट्टी लिखा था, नगदी रकम 12000 रुपए को जप्त कर आरोपी गणों खिलाफ 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।


