दुरस्थ क्षेत्र में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने खासा उत्साह
29-सितम्बर 2021
सूरजपुर-{जनहित न्यूज़}
सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन व मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हिम्मत कार्यक्रम का द्वितीय सत्र थाना चांदनी में चल रहा है जिसमें 12 दुरस्थ ग्रामों के 210 महिला-बालिकाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण हासिल कर रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने एवं विपरित परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा खुद कैसे की जा सकती है इसके लिए प्रशिक्षित कमाण्डा के द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें मिक्स मार्शल आर्ट ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिग सिखाए जा रहे है साथ ही बिना हथियारों के अपनी रक्षा कैसे की जाती है इसकी टेक्निक्स भी सिखाई जा रही है ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बन सके।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा इन्हें गुड टच-बैड टच, महिला संबंधी अपराधों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों सहित अन्य जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है।
मलखम भी सीख रही बालिकाएं।
चांदनी क्षेत्र में हिम्मत कार्यक्रम के आत्मरक्षा प्रशिक्षण में भाग ले रही 30 बालिकाओं को योग मलखम का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इन बच्चों के द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण के साथ ही मलखम का भी प्रशिक्षण हासिल कर रही है। इस दौरान थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे, कमाण्डो चंदन टोप्पो सहित प्रशिक्षण ले रहे महिला-बालिकाएं मौजूद रहे।



