मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ज्ञापन सौपने के बाद मिला आश्वासन
30-सितम्बर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर। छत्तीसगढ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शासन के नियमानुसार पदोन्नति व नियमितिकरण की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर। कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
छत्तीसगढ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा गुरूवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें चतुर्थ कर्मचारियों के पदोन्नति व नियमितिकरण को लेकर गहन चर्चा किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि राज्य शासन का कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष एक जनवरी की स्थिति में विभागीय कर्मचारियों का पदोन्नति व नियमितिकरण करने का आदेश है। जिसका विगत कई वर्षो से पालन नहीं हो रहा है। इस प्रमुख विषय को लेकर आज संघ की बैठक रखी गई। तत्पश्चात अपनी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रमोद महाजन से मिलकर उन्हें संघ का मांग पत्र सौपा गया। सीएमएचओ ने कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पदोन्नति व नियमितिकरण के लिए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शीघ्र ही आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिये। इस दौरान संघ के संरक्षक सी पी कुर्रे, प्रातांध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, उप प्रातांध्यक्ष जीआर क्षत्रि, प्रांतीय कोषाष्यक्ष एसी सन्नाट, संभागीय अध्यक्ष लखन लाल दवे, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सोनी, सचिव देवेन्द्र कुमार देवांगन, वजन सिंह वर्मा, ओम प्रकाश माथूर, दिनेश कुूमार दिवाकर, राकेश कुमार नेताम, राजेश टंडन आदि उपस्थित थे।


