मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक लिया कोरोना टीकाकरण का लाभ
04-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर गुलशन ए रजा मदरसा कुदुदंड में निशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन का शिविर लगाया गया जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों हिस्सा लिया नगर निगम जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला से मुस्लिम युवा विंग के राजू खान बिल्ली खान बाबा कुरेशी सैयद जहीर सैयद शम्मी चाचा शेख फिरोज पार्षद जैन जन जागरण समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी आदि समाज के लोगों ने कमिश्नर से निवेदन किया था की कोरोना टीकाकरण का शिविर गुलशन ए रजा मदरसा मैं भी निशुल्क लगाया जाए जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला ने आज तत्काल निशुल्क टीकाकरण का आयोजन सर्किट हाउस के सामने गुलशन ए रजा मदरसा कुदुदंड में शिविर का शुभारंभ करवाया जिसमें मुस्लिम समाज के साथ-साथ सतनामी मोहल्ला के लोगों ने भी लाभ उठाया मोहल्ले वासियों ने नगर निगम का आभार व्यक्त किया

