05-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर को जनसेवक के रूप में 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की कार्य योजना अनुसार भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर जिले में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चला रही है, इसी के तहत् जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा 5 अक्टूबर मंगलवार को भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप्र प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजनीति ही नही करते वे अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी के साथ करते है। युवा मोर्चा को संगठन ने जो भी दायित्व सौपा है उसे मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सफलता पूर्वक कार्य करते है। भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही आगे चलकर अपनी सक्रीय एवं जुझारू कार्यशाली के दम पर बड़े-बड़े पदों पर पहुॅचते है, क्योंकि संगठन की नजर हम सभी पर रहती है। श्री केशरवानी ने कहा कि 23 सितम्बर को युवा मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगातार 54 युनिट ब्लड जमा कराया गया, उसी कड़ी में आज पुनः भाजपा कार्यालय कार्यालय बिलासपुर में रक्तदान शिविर के माध्यम से मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 37 युनिट ब्लड जमा किया गया कुल 91 युनिट ब्लड सेवा और समर्पण अभियान के तहत् युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जमा किया गया जिसके लिये सभी को बधाई दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष केशरवानी ने बताया कि नमो एप्प, पोस्टकार्ड अभियान, आजादी के अमृत महोत्सव पर शहीद सैनिकों के घर पहुॅचकर उनका सम्मान किया गया, अंत्योदय कार्यक्रम के तहत् हितग्राहियों ने जो लाभ प्राप्त किया है उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है।
रक्तदान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह, कोमल सिंह, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, रितेश अग्रवाल, नितिन पटेल, निक्कू चौबे, सिद्धार्थ शुक्ला, राहुल सराफ, इंशु गुप्ता, नीलकमल मिश्रा, वैभव जायसवाल, लव दीक्षित, ऋषभ चतुर्वेदी, अनिल धीवर, ज्ञानेन्द्र कश्यप, अजय यादव, संदीप यादव, मुकेश यादव, अजय पाटिल, अभिलाश लुनिया, मुकेश राव, इन्द्रजीत क्षत्रीय, टिकेश्वर कौशिक, वैभव गुप्ता, विश्वजीत ताम्रकार, अभिषेक साव, द्रोण सोनकलहारी, गोविंद श्रीवास, चंदनगिरी गोस्वामी, केतन वर्मा सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


