05-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुॅची, वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने श्रीमती निर्मला सीतारमण का स्वागत किया। श्रीमती सीतारमण ने श्री अग्रवाल से वित्त एवं आर्थिक प्रबंधन पर चर्चा की, विदित हो कि श्रीमती निर्मला सीतारमण से अमर अग्रवाल की मुलाकात इसलिए खास है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए श्री अग्रवाल को जीएसटी कौंसिल सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रजेटेशन करते रहे है।
पूर्व वित्त मंत्री रहे स्व.अरूण जेटली ने जीएसटी कौंसिल के सदस्य के तौर पर श्री अग्रवाल से समय-समय पर वित्त एवं आर्थिक प्रबंधन पर सलाह मसविरा करते थे। इसकी जानकारी वर्तमान केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण जी को भी है, इसलिए श्री अग्रवाल से सीतारमण ने वित्त एवं आर्थिक प्रबंधन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।


