27-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
अमर शहीद भगत कंवरराम साहेब जी का वर्सि महोत्सव
सिंधी समाज के महान संत,तपस्या त्याग की प्रतिमूर्त,जीवन के मर्म को जानने वाले ऋषी, दया के सागर,दिन दुखियों के मसीहा,महापुरुष अमर शहीद संत कंवरराम साहेब जी का वर्सि महोत्सव 26अक्टूबर को सामाजिक जानो के साथ भव्यता से मनाया गया ।
पूज्य सिंधी पंचायत समिति बालाघाट के सानिध्य,अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग के साथ भारतीय सिंधु सभा के बैनर तले नगर के सिंधु भवन में एक दिवसीय वर्सि महोत्सव मनाया गया,26 अक्टूबर की सुबह 11 बजे गुरु ग्रंथ साहेब के आगमन के साथ कार्यक्रमो की शुरुवात हुई।
तत्पश्चात भोग साहेब के बाद दोपहर 1 बजे से संगत ने गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण किया,इसी दिन रात्रि 9 बजे झूलेलाल साई,संत कंवरराम साहेब,गुरूनानक देव जी,की महाआरती का आयोजन किया गया,तत्पश्चात रात्रि 10 बजे से मुंबई से पधारे,”सरल रोशन” सिंधी सूफी बॉलीवुड म्यूजिकल बैंड द्वारा संत कवरराम साहेब की जीवनी एवं आध्यात्म,भक्तिमय रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में समाज के वरिष्ट जनो का ट्रॉफी व शाल से स्वागत किया गया
उक्त जानकारी विशाल नवानी के द्वारा दी गई।




