26 नवम्बर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग के मंत्री अमरजीत भगत 27 नवम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री भगत का 27 नवम्बर को शाम 4.40 बजे एसईसीएल हेलीपेड में आगमन होगा।
इसके पश्चात् रात्रि 7.35 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। रात्रि 10.05 बजे श्री भगत बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


