संस्कृति और संस्कारों का हुआ भव्य संगम मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया प्रोत्साहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भारतीय सिंधु सभा बिलासपुर द्वारा रविवार को श्री झूलेलाल मंगलम, तिफरा में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित समारोह में शिक्षा, प्रतिभा और उपलब्धियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिलासपुर के करीब 250 विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

समारोह के मुख्य अतिथि भगवान दास सबनानी, विधायक भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र एवं संरक्षक, भारतीय सिंधु सभा रहे। विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश भावनानी तथा अतिथि बिलासपुर महापौर पूजा विधानी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष विनोद मेघानी ने की।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, नई पीढ़ी को मिला प्रोत्साहन:-

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा और उपलब्धि हासिल करने वाले लगभग 250 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं समाजजनों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के साथ अपनी भाषा, संस्कृति, संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी की प्रतिभा को पहचान देना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
गणेश वंदना से शुरू हुआ सांस्कृतिक रंग:-
समारोह का सांस्कृतिक चरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गणेश वंदना के साथ भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंग भर दिया। इसके बाद सिंधी समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों पर आधारित विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान को मंच पर जीवंत किया गया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद-:
समारोह में भारतीय सिंधु सभा एवं पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारी, विभिन्न सिंधी वार्ड पंचायतों के मुखी एवं सदस्य, समाज के वरिष्ठजन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अर्जुन तीर्थानी, प्रकाश ग्वालानी, डी.डी. आहूजा, धनराज आहूजा, शंकर मनचंदा, राम सुखीजा, रमेश लालवानी, मनोहर पमनानी, अमर पमनानी, अमर चावला, कैलाश आइलानी, महेश पमनानी, हरीश भागवानी, अभिषेक विधानी, धीरज रोहरा, मुकेश विधानी, नवीन जादवानी, दिलीप बहरानी, श्रीचंद टहल्यानी, सुरेश मंगवानी, अविनाश आहूजा, विकास कुकरेजा, नीरज जज्ञासी, मनोहर थारवानी, दिलीप मनवानी, शंकर नागदेव, दिलीप घनशानी, सतीश लाल, विनोद जीवनानी, दयानंद तीर्थानी, मोहन जैसवानी, जगदीश जिज्ञासी, नंदू लाहोरानी, राम चावला, सुरेश जीवनानी, भरत आडवानी, सोनू गांधी, विनोद रायकेश, हरीश कोडवानी, हरगुन कारड़ा, नंदलाल पोपटानी, विकास गुरुवानी एवं राहुल चावला सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।
महिला शाखा से विनिता भावनानी, गरिमा साहनी, मोनिका सिदारा, सोनी बहरानी, कंचन मल्हानी एवं प्राची भक्तानी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं।

समारोह के दौरान अतिथियों एवं समाजजनों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
भारतीय सिंधु सभा बिलासपुर ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

