स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए व्हीलचेयर, वाकर और अन्य सामग्री का किया निःशुल्क वितरण
06 दिसंबर 2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा अमलेशवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए व्हीलचेयर, वाकर और अन्य सामान का सहयोग किया गया । व्हीलचेयर के आने से गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गो को सहुलियत होगी । संस्था हमेशा ही नि:शक्तजनो के सहयोग लिए हरसंभव प्रयास करती है । संस्था द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कुछ दिव्यांगों को राशन भी प्रदान किया गया । सभी ने शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त किया । इसमें विशेष सहयोग समाजसेवी मुकेश शाह जी ,श्री उत्तम गोलछा जी और संस्था अध्यक्ष स्मिता सिंह का रहा

