फाइनल में विजेता रही रॉयल स्ट्राइकर बिलासपुर एवम उपविजेता एस.एन.सी.सी. चकरभाटा टीम
28 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत युवा विंग द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 26 दिसंबर तक रेलवे सेरसा मैदान में किया गया।
इस लीग में सिंधी समाज की कुल 16 टीमों ने भाग लिया,लगातार 8 दिनों से चल रहे इस टूर्नामेंट का आज 26 दिसंबर को फाइनल मैच बिलासपुर की रॉयल स्ट्राइकर एवम चकरभाटा की एस.एन.सी.सी. के मध्य लगभग 2500 दर्शको की उपस्थिति में खेला गया।
रॉयल स्ट्राइकर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया एवम एस.एन.सी.सी. के बल्लेबाजों को अपनी धारदार गेंदबाजी से लगातार परेशान करते हुए मात्रा 65 रनों के स्कोर पर आल आउट कर दिया।
दूसरी पारी में रॉयल स्ट्राइकर की टीम 12 ओवर के इस मैच में 66 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। एस.एन.सी.सी. की टीम 66 रनो के अल्प लक्ष्य को बचाने के लिए उतरी एवम अपनी आक्रामक गेंदबाजी से रॉयल स्ट्राइकर के बल्लेबाजों को लगातार परेशान करते हुए विकेट पर विकेट लेते जा रही थी।
मैच काफी रोमांच से भरपूर रहा और अंत में 14 गेंदों पर 14 रनो की आवश्यकता रॉयल स्ट्राइकर को थी। रॉयल स्ट्राइकर के आखिरी के बल्लेबाज़ों ने दबाव पर नियंत्रण रखते हुए आखिरी 8 गेंदों में 6 रनो की आवश्यकता होने पर विजयी छक्का मार कर अपनी टीम रॉयल स्ट्राइकर को विजेता बनाया
फाइनल मैच के मैन ऑफ़ दी मैच सचिन बजाज रहे।
टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज रॉयल स्ट्राइकर के मन्नी अगीछा ,बेस्ट बल्लेबाज एस.एन.सी.सी. के अविनाश पंजवानी रहे।
लीग के मैन ऑफ़ दी सीरीज रॉयल स्ट्राइकर के सचिन बजाज बने जिन्होंने पूरी लीग में 152 रन बनाये एवम 9 विकेट लिए।
फाइनल मैच में सिंधी सेंट्रल पंचायत एवम युवा विंग के सभी पदाधिकारी एवम सदस्यगण उपस्थित थे।
सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पी.एन.बजाज ,युवा विंग के अध्यक्ष अभिषेक विधानी एवम मंच का संचालन कर रहे सचिव नीरज जग्यासी ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवम सत्कार किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश परम पूज्यनीय परम आदरणीय संत शिरोमणि डॉ युधिष्ठिर लाल जी,नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ शासन माननीय धरम लाल कौशिक,प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र सवन्नी, विशिष्ठ अतिथि महापौर राम शरण यादव, डिप्टी आबकारी कमिश्नर नीतू नोतानी,डॉ ललित माखीजा,डॉ रिया माखीजा, चकरभाटा के मुखी प्रकाश जैसवानी ,चकरभाटा पार्षद विजय वर्मा।
कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत से उपस्थित पदाधिकारी एवम सदस्य थे – संरक्षक प्रकाश ग्वालानी,डी.डी.आहूजा, अध्यक्ष पी.एन.बजाज,सचिव कमल बजाज,विनोद मेघाणी,मनोहर पमनानी,उमेश भावनानी
सिंधी सेंट्रल महिला विंग से भारतीय सिंधु सभा की राष्ट्रीय महामंत्री विनीता भावनानी,महिला विंग अध्यक्ष राजकुमारी मेहानी,कंचन मंगलानी,गरिमा साहनी उपथित रही।
सिंधी सेंट्रल युवा विंग से-अध्यक्ष अभिषेक विधानी,सचिव नीरज जग्यासी ,कोषाध्यक्ष विक्की कोटवानी,कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश आहूजा, मार्गदर्शक दयानन्द तीर्थानि,शंकर मनचंदा,मुकेश विधानी,दिलीप दयालानि,कमल कलवानी,संरक्षक धीरज रोहरा,विनोद जीवनानी,विजय छुगानी,राम लालचंदानी,राम सुखीजा,विनोद लालचंदानी,गोविन्द तोलवानी,सुनील लालवानी,प्रमुख सलाहकार मनोज उबरानी,संतोष बुधवानी,अमित नेभानी,बब्बू बजाज,अविजीत आहूजा,दीपक ग्वालानी,दिनेश नागदेव,अजय भीमनानी,रोबिन वाधवानी,मनोहर वाधवानी,मनीष जीवनानी,रवि प्रीतवानी,विशाल पमनानी,पंकज गुरबानी,विकास कुकरेजा,अविनाश बाबू आहूजा,टीनू नोटानी,विजय दुसेजा,दीपेश हरिरामानी,पवन वाधवानी,मनीष बुधवानी,पंकज असरानी,विकास गुरवानी,बंटी पमनानी,अमित जादवानी,अविनाश चौधरी,विवेक पंजवानी,सूरज हरियानी,कैलाश अयलनि,नवीन लालवानी,मोनी बजाज,प्रदीप श्यामवनी,अमर चावला,सोनू कमलानी,नितेश रमानी,विजय पंजवानी एवम अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित थे.






