भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत् सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बच्चियों के खोले गए बैंक खाते
28 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार हर वर्ग एवं तबके के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर हर वर्ग को सीधा लाभ पहुॅचा रही है। उक्त बाते भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत् सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बिलासपुर में बच्चियों के खोले गए खातो के वितरण के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने लोगो से आव्हान करते हुए कहा कि किसी भी घर परिवार में अगर छोटी बच्चियां है वे इस योजना के तहत खाता खुलवाकर लाभ प्राप्त करना चाहिए। श्री अग्रवाल ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि योजना में घर-घर पहुॅचकर लोगो को प्रेरित कर खाता खोलवा रहे है यह भी समाज सेवा से कम नही है।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने बच्चियों के खोले गए खातो का वितरण किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेटी बचाओ बेटी पढाओ की जिला संयोजक सीमा पाण्डेय, नुसरत जहॉ, मोहित मिश्रा, निशा साहू, प्रभा तिवारी एवं जिन बच्चियों के खाता खोले गए उनमें जिया कोसले, निधी बंजारे, भवानी साहू, गीताजंलि कश्यप, ललिता बानी, आमना अंतासिया, समीरा फतिमा, स्वरा केरकेट्टा, मनीष कश्यप, बेबी मिश्रा, भूमि कश्यप, भूमिका कश्यप, फतिमा, सुरैया बेगम, राजकुमार कश्यप, गुलिस्ता बानो, रेवती कश्यप, आनंद भाई बांधे, सत्य कुमारी भोसले, हीना परवीन, श्रद्धा कश्यप, सोमवारीलाल यादव आदि उपस्थित थे।

