परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
13 जनवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मस्तूरी के लिमतरा में हथियारबंद करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने जिला कांग्रेस नेता टारकेश्वर पाटले के घर में डकैती को अंजाम दिया है। उन्होंने घर की महिलाओं को पहले बंधक बनाया, फिर
ढ़ाई लाख नगदी सहित डेढ़ लाख कीमती सोने के आभूषण लूटकर रफूचक्कर हो गए।
डकैतों ने बेखौफ दिनदहाड़े असलहा लहराते धटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की लेकिन आरोपी तब तक पुलिस की पकड़ से काफी दूर जा चुके थे।

बिलासपुर में उस समय लोग दहशत के साये में पहुंच गए जब उन्हें सूचना मिली कि मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट लिमतरा निवासी जिला कांग्रेस कमेटी सचिव टारकेश्वर पाटले के घर में घुसे नकाबपोश अपराधियों ने असलहा की नोक पर लाखों की लूट कर डाली. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बदमाश करीब 8 से 10 की संख्या में थे।
घटना के समय कांग्रेस नेता घर से बाहर थे, अपराधी करीब 11 बजे दिन में उनके घर में घुस गए। उन्होंने घर की महिलाओं को पहले बंधक बनाया। फिर धमकाते हुए लूटपाट शुरू कर दी,उन्होंने घर में रखा ढ़ाई लाख नगदी, डेढ़ लाख कीमती सोना के आभूषण लूट लिया और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद दल-बल के साथ मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे, बदमाश तबतक फरार हो चुके थे।

पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल
गुरुवार को लिमतरा में हुई डकैती की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में यह तीसरा दिन है जहां इससे पहले चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया. 2 दिन पहले इसी गांव में किसान के घर से 70 बोरियों से ज्यादा धान की चोरी हुई थी और उस के दूसरे दिन एक अन्य घर से बकरियों की भी चोरी हो गई। लोगों का कहना है कि पूर्व में चोरी की घटनाओं से अगर पुलिस सतर्क हो गई होती तो शायद डकैती की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की अपराधियों की हिम्मत नहीं होती।

