दमकल टीम 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
19 जनवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर के मोपका धान संग्रहण केंद्र में देर शाम भीषण आग लग गया। जिसमें संग्रहण केंद्र में रखा हजारों क्विंटल पुराना खराब धान और भूसा जलकर खाक हो गया। दो दमकलो के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संग्रहण केंद्र के पास अलाव जलाने के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है, मोपका धान संग्रहण केंद्र में साल 2012-13 का पुराना खराब धान रखा हुआ था। वहीं धान को रखने के लिए बड़ी मात्रा में भूसे की बोरियां भी रखी गई थी। देर शाम अचानक संग्रहण केंद्र के एक हिस्से में आग की लपटें उठने लगी। बोरे में रखें भूसे में आग लग गई। देखते देखते तेजी से आग की लपटें पुराने खराब धान की बोरियों तक पहुंच गईं और धान की बोरियों को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया।

जिससे बड़ी मात्रा में पुराना खराब धान और भूसा जलकर खाक हो गया। इधर आग लगने की सूचना दमकल को दी गई। जिसके बाद करीब पाया। इधर आग बुझाने के बाद अब विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। वहीं आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि, बीते वर्ष से मोपका धान संग्रहण केन्द्र को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण यहां नए धान का संग्रहण नहीं किया जा रहा है। साल 2012-13 का करीब एक लाख क्विंटल खराब धान यहां संग्रहित हैं।

