शहर कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर जोन क्रमांक 1 के अध्यक्ष चुने गए एल्डरमैन काशी रात्रे
20 जनवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
पूर्व पार्षद और वर्तमान एल्डरमैन के रूप में सदैव जनसेवा के लिए तत्पर तथा सौम्य सरल स्वभाव से लबरेज क्षेत्र के अति प्रिय काशी रात्रे की कार्य कुशलता को देखते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज श्री रात्रे को कांग्रेस के जोन क्रमांक 1
के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र वासियो में खुशी की लहर है।

ज्ञात हो कि 2015 से 2020 में पार्षद रहे एवं नगर पालिक निगम बिलासपुर वर्तमान एल्डरमेन काशी रात्रे को सर्वसम्म्मति से जोन क्रमांक 1 का अध्यक्ष बनाया गया
यहाँ ये बताना भी लाजमी हो जाता है कि पूरे क्षेत्र की सहमति से वर्तमान में काशी रात्रे SBR जमुना प्रसाद वर्मा कालेज के जनभागीदारी की भूमिका भी निभा रहे है।

तथा आदिवासी छात्रवास निगरानी समिति के अध्यक्ष पद एवं शासकीय हाई स्कूल जरहाभाठा के 2 पंचवर्षीय के अध्यक्ष होने का भी उन्हें गौरव प्राप्त हुआ है।
आज एक और पद मिलने से समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें भरपूर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
तथा सभी वार्डवासियों ने उनकी कार्यदक्षता पर पूर्ण आश्वस्त होते हुए उन्हें उस सम्मान का असल हकदार बताया ।

