25 लाख के आभूषण व 4 लाख की संपत्ति हुई बरामद
28 जनवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
प्रार्थिया दुखनी बाई यादव पति व कुरा राम निवासी इन्द्रपुरी सिरगिट्टी थाना आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि वह अपने नियंत्रित पेंशन की राम भारतीय स्टेट बैंक सिफस जाकर 41,000 रुपये निकाली थी, जिसे एक पन्नी में रख कर अपने में लपेटकर पैदल घर जा रही थी, मेट्रो अस्पताल के पूरा भिडमा वाले जगह में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त पैसे का चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल पाथुर को दी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर घटना के आरोपी को खोजने हेतु निर्देशित किया गया। जहां बैंक परिसर में लगे कैमरे में एक लड़का गलत हरकत करते दिखा जिसकी पहचान खेम सिंह लोनिया के रूप में की गई। जिसके निवास पर दबिश दी गई तो उसने बताया कि वह बुजुर्ग महिला उसी की मोहल्ले की रहने वाली है तथा अक्सर वह अकेले जाया करती थी, तब उसने पैसे चोरी करने का योजना बना और घटना दिनांक को बैंक में बुजुर्ग महिला को पैसे निकालते हुये देखा था उसका पीछा करने लगा तथा मौका देखकर उसके पैसे चोरी कर लिया। चोरी गये पैसे को अपने घर में छिपा लिया था। आरोपी के कब्जे से बुजुर्ग महिला की चोरी गये संपूर्ण 41,000 रुपये बरामद किये गये आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।

इसी प्रकार है कि प्रार्थी तेजि भाटिया पिता अमोलक सिंह भाटिया निवासी ए-32 रामा वर्ल्ड तिफरा थाना उपस्थित अ प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि उनके मकान से एक नेवी ब्लू कलर के ट्राली बैंग जिसमें की पुरानी इस्तेमाली कपड़े तथा लगभग 5 तोला सोने के आभूषण (एक सोने का चैन, एक ज सोने का टाप, सोने की दो अंगुठी) चोरी कर लिये गये है। घटना की सूचना तत्काल व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल पाथुर को दी गई तथा आवश्यक दिशा नि प्राप्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप तथा नगर पुलि अधीक्षक सोहिल साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर घटना के आरोपी ढुढने हेतु निर्देशित किया गया। जहां प्रार्थी के घर का सीसी टीव्ही फुटेज देखी गई जहा उन यहां खाना बनाने वाली कर्मचारी प्रभात यादव सीसी टीव्ही कैगरे को बंद करते हुये दिखा। सं के आधार प्रभात यादव से पूछताछ की गई तो वह घटना में शामिल होने से इंकार करता परंतु पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह अपने दो साथी के साथ घटना कारित कर बताया कि उसके द्वारा काम करने के दौरान चोरी के नियत से घर के विभिन्न कमरो एवं साम पर नजर रखी जा रही थी।

इस दौरान घटना दिनांक से एक दिन पूर्व घर पर नगद र तथा कपड़ों से भरा बैग और उसके अंदर छोटे पैकेट में सोने के आभुषण देखा था। घटना दिनांक को वह अपने साथी राकेश यादव उर्फ कमल तथा एक अपचारी बालिका को बुलवा तथा नेवी ब्लू कलर के ट्राली बैग को नगद रकम व आभुषण सहित चोरी कर राकेश को दिया राकेश उस बैग को अपचारी बालिका के साथ अपने साथ लाई बाईक में चोरी कर ले गर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा पूछताछ पश्चात चोरी की गई नगद रकम, सोने का आभुषण, ट्राली सहित पुरानी इस्तेमाली कपड़े बरामद कर लिये गये हैं तथा घटना में प्रयुक्त बाईक भी जप्त गई है।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है। अपराध कमांक 03/2022 …प्रा 370 भादवि में चुपाये गये 41,000 रुपये मदतथा एक आरोपी गिरफ्तार। अपराध क्रमांक 04/2022 पारा 457, 300 भावनि में चुराये गये 1 लाख 50,000 रुपये नगद तथा लगभग 25 लाख के आयुषण सहित 4 लाख रुपये की संपत्ति बरामद दो आरोपी तथा एक अपचारी बालिका गिरफ्तार
पटना में प्रयुक्त होण्डा साईन भी जप्त 41,000 रुपये की ठाईगिरी में आरोपी बैंक से ही घटना कारित करने हेतु रेकी कर रहा था व्यस्तृतम जगह में आरोपी द्वारा सफाई से पैसे चुरा लिए गये।
अपराध क्रमांक 04/2022 धारा 467, 300 भादवि में घर में काम करने वाला युवक की अपने दोस्तों के साथ चोरी की घटना कारित किया। आरोपीन
- खेम सिंह लोनिया पिता जयनारायण लोनिया उम्र 10 साल साकिन शांति नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
जप्त मशरूका :- 41,000 रुपये नगद नाम आरोपी (अपराध क्रमांक 04/2022) - प्रभात यादव पिता बेदराम यादव उम्र 20 साल साकिन ग्राम जोगरिया थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार हामु इन्दपुरी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
- राकेश यादव उर्फ कमल यादव पिता मनोज यादव उम्र 19 साल साकिन धनेली थाना पाश जिला बलौदा बाजार, हा.मु इन्द्रपुरी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
- अपचारी बालिका
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, सउ अशोक चौरसिया, प्र.आर. मनोज राजपूत, प्र.आर. अनिल साहू, आरक्षक बोधुराम कुम्हार, कमलेश मिश्रा, अफाक खान एवं मिथलेष सोनी, तारकेश्वर मिश्रा, ब्रिज साहू की अहम भूमिका रही।

