डायल 112 टीम का सराहनीय कार्य वाहन में कराया प्रसव मां और नवजात दोनों स्वस्थ्य
29 जनवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी 2022 को ग्राम बसहा कर्मा थाना सीपत में रहने वाली महिला को प्रसव पीडा अधिक होने पर परिजनों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी । मौके पर पहुंची सीपत डायल 112 की टीम ने महिला को परिजन एवं मितानिन सहित वाहन में बैठा कर अस्पताल के लिए रवाना हुए । लेकिन प्रसव पीडा अधिक होने के कारण मितानिन व परिजनों की सहायता से डायल 112 वाहन में ही प्रसव कराया गया । महिला द्वारा डायल 112 वाहन में एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया जिसे बाद में उपचार हेतु उन्हे सिस्म अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

