सिविल लाईन पुलिस की की कार्यवाही आरोपी से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब एंव परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त
30 जनवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला के पुलिस कप्तान महोदय व्दारा अवैध नशीले पदार्थ एवं शराब के परिवहन पर प्रतिबंध लगाने एंव कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था किसी तारम्य में थाना सिविल लाईन से अवैध शराब एंव नशीले पदार्थों पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया था इसी दौरान थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि घुटकू कोनी का एक व्यक्ति अवैध कच्ची महुआ शराब रख कर महामाया चौक से नेहरू चौक की ओर परिवहन करते आ रहा है उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्रीमति मजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन व्दारा तत्काल टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया पुलिस टीम व्दारा नेहरू चौक के पास नाका बंदी कर कोनी के तरफ से आ रहे वाहन क्रमांक सीजी 10एआर 4226 को रोक कर तलाशी लिया गया जो अपने मोटर सायकल में एक सफेद रंग की बोरी के अंदर विभिन्न 11 नग प्लास्टिक बॉटल में कुल 22 लीटर देशी महुआ शराब रखे मिला जिसके संबंध में आरोपी मनोज लोनिया निवासी घुटकू कोनी को अवैध शराब परिवहन करने के संबंध में लाईसेंस / कागजात पेश करने हेतु नोटिस जारी किया गया जो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर आरोपी मनोज लोनिया पिता पुसउ राम लोनिया उम्र 30 साल निवासी स्टेशन पारा घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर के कब्जे से 22 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सनिप रात्रे, उप निरी0 धर्मेन्द्र वैष्णव, प्रआर.505,आर.1180 अनुप नेताम की भूमिका सराहनीय रही।
नाम आरोपी मनोज लोनिया पिता पुसउ राम लोनिया उम्र 30 साल निवासी स्टेशनपारा ग्राम घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर छ0ग0

