चोरी का ट्रक भी मध्यप्रदेश से किया बरामद
03 फ़रवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] चकरभाठा पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा है। गिरोह के सदस्य चोरी की ट्रक को मध्यप्रदेश में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने ट्रक को अमरकंटक से 35 किलोमीटर दूर घाटी से जप्त किया है। बरामद ट्रक की कीमत लाखों में है। आरोपियों ने ट्रक को ट्रांसपोर्ट नगर परसदा से पार किया था। चोरी मामले में पकड़े गए चार में से दो आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार चकरभाठा थाना पहुंचकर मिनोचा कालोनी निवासी जैद अहमद ने ट्रक चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया।
पीड़ित ने बताया कि 15 जनवरी को की शाम करीब 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में ड्रायवर ने ट्रक खड़ा किया। 16 जनवरी को करीब 11 बजे जानकारी मिली कि ट्रक किसी ने पार कर दिया है। ट्रक का नम्बर सीजी 10 सी 3507 है।
शिकायत को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। पारूल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप, और गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। थानेदार मनोज नायक की अगुवाई में टीम को आरोपियों को पकड़ने को कहा गया उमेश कश्यप ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि संदेही.डोकलाडीह निवासी नज्जू कुमार ध्रुव दुर्गेश कुमार ध्रुव, बब्बू नायक और लालमन सारीवाल ट्रक बेचने की फिराक में है।
जानकारी मिलते ही चारो आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर ट्रक बरामद किया गया । चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली है। जल्द ही मामले को साझा किया जाएगा।
पकड़े गए आरोपियों का नाम
1.नज्जू कुमार धू्रव पिता दुबे राम धूव्र उम्र 25 साल निवासी डोकलाडीह, बिलासपुर
- दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता कृष्णा धूव्र उम्र 30 साल डोकलाडीह बिलासपुर
- बब्बू नायक पिता रुपा नायक उम्र 25 साल ग्राम भेजरी, अमरकंटक मध्यप्रदेश
4.लालमन सारीवाल पिता जवाहर उम्र 19 साल निवासी केकरिया थाना अमरकंटक मध्यप्रदेश।

