09 फ़रवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक के समक्ष, विधि पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा में हो रहे लगातार विलंब के प्रति ध्यान केंद्रित करने बाबत ज्ञापन सौंपा गया। तथा परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव से यह आश्वासन मांगा गया कि जल्द से जल्द विधि पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं से संबंधित सूचना विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित किया जाए। ज्ञात हो कि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय द्वारा समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर ली जा रही है, परंतु हर सत्र के समान इस सत्र में भी विधि विषयों की परीक्षाएं निर्धारित समय अवधि से दो महा विलंब से चल रही है जिस से संबंधित शिकायत डीपी विप्र विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा NSUI जिला सचिव अमितेष शुक्ला के नेतृत्व में किया गया तथा, विश्वविद्यालय से आश्वासन मांगा गया कि जल्द से जल्द विधि पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन/ब्लेंडेड मोड पर लिया जाए। ज्ञापन सौंपने में एनएसयूआई जिला सचिव अमितेष शुक्ला के साथ डीपी विप्र विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं– वेदांश गुरु दीवान, मानसी जयसवाल,उमा राय, प्रगति ठाकुर, बाबूलाल, पंकज मरावी, आयुष चंद्रा, आदर्श तिवारी मिहीर दुबे, शिंपू अवनीश पांडे आदि छात्र उपस्थित थे ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय द्वारा जवाब ना मिलने पर छात्रों द्वारा पुनः जल्द से जल्द परीक्षा संबंधित कार्यवाही फिर से की जाएगी।

