नारकोटिक्स सेल एवं सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में
नेहरू चौक से दबोचा गया आरोपी
09 फ़रवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ का दूसरा शहर बिलासपुर जैसे-जैसे महानगर का रूप लेता जा रहा है वैसे-वैसे यहां पर नशे का कारोबार भी विकराल रूप लेते जा रहा है, इसलिए आए दिन नशे के गिरफ्त में युवा वर्ग ज्यादातर आ रहे है। जिसके बाद
एस एसपी पारुल माथुर ने नशे पर लगाम लगाने के लिए नारकोटिक्स सेल का गठन किया। नशे पर लगाम लगाने के लिए टीम द्वारा लगातार अपने मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी।जिसमे बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी।

बिलासागुड़ी में पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने मामले का खुलासा करते बताया कि मुखबीर से पुलिस को पता चला कि बनारस से आरोपी आकाश खरे ब्राउन शुगर लेकर बिलासपुर आ रहा है। मामले की सूचना मिलते ही नारकोटिक्स सेल ने सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ मिलकर नेहरू चौक में घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना के हिसाब से जांच की जैसे ही आकाश खरे नेहरू चौक पहुंचा।

पुलिस ने उसे अपने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और जब उसका जेब टटोला तो उसमें से 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो जांच में आकाश खरे ने बताया कि.. वह राहुल बहेलिया के लिए काम करता है और बनारस से उसे ब्राउन शुगर ला कर देता है।

आरोपी से जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस ने राहुल बहेलिया को भी हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो उसके भी जेब से 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।जांच के दौरान पता चला कि आकाश, राहुल के लिए बनारस से ब्राउन शुगर लाता था जिसके लिए उसे 10 हजार रुपए मिला करते थे। बहरहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

