आरोपी ने ठगी की रकम को जुआ सटटा में उड़ाया
11 फरवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
मामला इस प्रकार है सरकंडा थाने में
प्रार्थी प्रमोद कुमार दुबे पिता स्व० शंकर प्रसाद दुबे उम्र 63 वर्ष ने अपने भाई शिवबोध के साथ चॉटीडीह में रहने के दौरान अभिषेक पटेल व संजय भदराजा के माध्यम से तोरवा के रहने वाले पवन पटेल से जान पहचान हुई, जो हमारे घर पवन पटेल आता था। प्रार्थी मकान का केस कोर्ट में चल रहा था। केस हारने वाला थे, इस दौरान आरोपी पवन पटेल ने कहा कि मेरे नगर निगम में अधिकारी से जान पहचान है और कई लोगों को आवास दिला चुका हूँ। आप लोगो का मकान खाली होने पर प्रधानमंत्री अटल आवास अशोक नगर पानी बडी पानी टंकी के पास दो आवास अलग अलग दिलाने के नाम पर 05 लाख देने की बात हुई
बात होने पर प्रार्थी अपने भाई के साथ मिलकर 01.04.2021 को 02 लाख रू० नगद व 02 लाख रू० का चेक एचडीएफसी बैक सरकण्डा का व 01 लाख रू० काम होने के बाद देने का बात इकरानामा हुआ, आवास दिलाने पर 06 माह का समय लिया अब तक वापस नाही देने पर प्रार्थीगणों को प्रधान मंत्री अटल आवास अशोक नगर में मकान दिलाने के नाम पर नगद 04 लाख रू० का धोखाघडी करने के शिकायत आवेदन थाना सरकण्डा में पेश किया आवेदन की जांच उपरांत आरोपी पावन पटेल के विरूध थाना सरकण्डा मे अप0क 166/2022 धारा 420 भादवि कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण सदर में कायमी विवचेना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना किया जा रहा है। आरोपी जुआ सटटा खेलना आदि धोखाघडी का 04 लाख रू० को जुआ सटटा मे उडाया देना बताया है।
पुलिस अप० क० 166 / 2021 नाम आरोपी पवन कुमार पटेल पिता अर्जुन लाल पटेल उम्र 28 वर्ष पता तोरवा पटेल मोहल्ला थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

