एसएसपी के निर्देश में गठित नारकोटिक्स सेल और थाना सिरगिट्टी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
11 फरवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर नगर जैसे-जैसे महानगर के रूप में विकसित होता जा रहा है वैसे ही नशे के सौदागरों की भी क्षेत्र में जड़े मजबूत होती जा रही है।
नवनियुक्त एसएसपी पारुल माथुर ने इस अवैध धंधे पर नकेल कसने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से कड़े कदम उठाए जिसके बाद एसएसपी ने जिले में नशे के व्यापार पर रोकथाम के लिए नारकोटिक्स सेल का गठन किया था एसएसपी द्वारा गठित टीम की लगातार कार्रवाई से बिलासपुर अवैध सिरफ और अन्य नशीली दवाओं के विक्रय में लिप्त नशे का व्यापार करने वालों के बीच हड़कम्प मच गया है।

आज बिलासा गुड़ी में प्रेस वार्ता में एसएसपी पारुल माथुर ने एक नए मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बिलासपुर पुलिस ने दो आरोपियों को भारी मात्रा में कोडीन युक्त फैंसीकॉफ सिरप के साथ पकड़ा है। बताता जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित कोडीन युक्त सीरप से भरे दो बैग में रखकर उसे बेचने की फिराक में निकला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत धूमा मोड़ पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया पूछताछ में जानकारी मिली कि अविनाश दुबे अपने साथी राहुल मिश्रा के साथ दो बैग में कोडीन युक्त सिरप को बेचने की फिराक में जा रहे थे।

जानकारी में यह बात निकल कर सामने आई कि अविनाश दुबे कप सिरप को मध्यप्रदेश के कटनी जिले से मंगाता था और अलग-अलग जगह में सप्लाई करने के लिए अपने घर में छुपा कर रखता था आरोपियों के पास से 525 नग प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरफ बाजार में कुल कीमत 1 लाख 57 हजार रुपए बताई जा रही है।
बहरहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

