12 फरवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज उत्तराखंड की हल्द्वानी ( नैनीताल ) में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का आगमन हुआ और उन्होंने उत्तराखंड स्वाभिमान रैली को सम्बोधित किया और जनता से आशीर्वाद की अपील किया और कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुरोध किया।



इस अवसर में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मंत्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय झारखंड विधायक श्रीमती दीपिका पाण्डेय प्रदेश सचिव पंकज सिंह और बड़ी संख्या में प्रदेश के दिग्गज नेता और महिला कोंग्रेस सेवा दल के साथी यूथ कोंग्रेस और NSUI के साथी और सभी सम्मानीय प्रत्याशी उपस्तिथ थे।


