लगातार पीड़िता का कर रहा था शारीरिक शोषण रिपोर्ट के चंद घंटों में सिविल लाइन पुलिस ने घर-दबोचा
12 फ़रवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले प्रेमी को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। सिविल लाईन थाना से मिली जानकारी के अनुसार विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी ने प्रार्थिया से जान पहचान बढ़ाकर प्रार्थिया के संपर्क में आया प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा प्रार्थिया के द्वारा शादी के लिए बोलने पर मना कर आनाकानी करने लगा और प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी देने लगा कि रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में तत्काल अपराध क्रमांक-180/22 धारा-376,506 भा द वि पंजीबद्ध किया गया तथा रिपोर्ट की सूचना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्रीमती मंजू लता बाज को दी गई। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए इसी तारतम्य सिविल लाइन थाने से एक टीम बनाकर आरोपी के घर पर घेरा बंदी कर निवास पर दबिश देकर धर-दबोचा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने प्रार्थिया के साथ शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी
विजय धृतलहरे पिता उत्तरा कुमार धृतलहरे उम्र-30 वर्ष निवासी अमलीडी लोरमी थाना -मुंगेली। आरोपी को
जुडिशल रिमांड पर भेजा गया।

