ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल में
साइंस डे पर किये गए विभिन्न आयोजन
28 फरवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
यू तो विगत दो वर्षों से कोविड की त्रासदी पूरा विश्व झेल रहा था और इस अत्यंत जटिल परिस्तिथियों से हमारा देश व प्रदेश भी अछूता नही था तथा इसमें खासकर शिक्षा के क्षेत्र में सभी लोग बहुत ही विवश थे क्योंकि शिक्षा के मंदिर यानी स्कूलों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई थी जो एहतियात के तौर पर बेहद लाजमी भी थी
और इस बीच शैक्षणिक संस्थाओं ने कठिन परीश्रम कर ऑनलाइन शिक्षा पद्धति अपना कर एक नई मिसाल कायम की ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो परंतु शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा के अलावा बच्चों को और भी बहुत सारी ज्ञानवर्धक बातों से रूबरू कराया जाता था।

जिसके लिए सामूहिक आयोजन किये जाते थे, जो कि शासन की गाइड लाइन के अंतर्गत विगत दिनों से नही किये जा सके अब चूंकि कोरोना की भयावह हालातों से राहत मिली तो फिर से ऐसे आयोजन की शुरुआत की गई और इतने दिनों बाद घर मे ऑनलाइन पढ़ाई से सहमे बच्चों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया तब उनके खिले चेहरे देखने से ही उनकी खुशी का अंदाजा सहज लगाया जा सकता था।

हर वर्ष की भांति विगत वर्ष को छोड़ कर इस वर्ष भी ड्रीमलेंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल में
आज साइंस डे के शुभ अवसर पर स्कूल परिसर में ही विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम चरण में
विश्वविख्यात भारतीय गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री सत्येन्द्रनाथ बॉस की मूर्ति पर दीप प्रज्जलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और साइंस की उपलब्धियों पर आधारित महत्वपूर्ण जानकारी के अलावा रंगरंग नुक्कड़ मंच का भी समावेश किया गया। आज के इस आयोजन में
ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा ज्ञानवर्धक कार्यक्रम
में कक्षा पहली से कक्षा 11वीं तक के बच्चों ने अनेक प्रकार के विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

आयोजन ड्रेमलेंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल की प्राचार्य निवेदिता सरकार तथा वाईस प्रिंसिपल तापोषी सरकार के मार्गदर्शन और उपस्तिथि ने भव्य आयोजन के इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जिसमें स्कूल के छात्र और छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता दी जिसमें आज साइंस डे के उपलक्ष में स्कूल में ही अध्यनरत कक्षाओं के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी।

ज्ञात हो कि कक्षा पांचवी से सोलर सिस्टम, वॉटर हार्वेस्टिंग। कक्षा छठवीं से सोलर पावर इरिगेशन सिस्टम और वॉटर ओवरफ्लो अलार्म। कक्षा 9वी से सेटेलाइट कम्युनिकेशन और हाइड्रो इलेक्ट्रिक डैम
कक्षा 11वीं से सोलर सिस्टम पर नाटक एवं नुक्कड़ नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। आज के इस कार्यक्रम को संपन्न करने में विद्यालय के सभी शिक्षक गणों का भरपूर योगदान रहा।


कक्षा एक से चार के बच्चों ने पानी में किसमिस कैसे फूलता है बैलून में हवा कैसे रहती हैं और वोल्केनो के प्रयोग को शिक्षिकाओं की मदद से समझा
कक्षा सातवीं से विंडमिल, अर्थक्वेक अलार्म, वाटर डिस्पेंसर कक्षा आठवीं से प्रोडक्शन ऑफ एनर्जी थृ ह्यूमन वेस्ट, हाइड्रोलिक वाटर फ्री इलेक्ट्रिसिटी, रिगोरोस हाउस के बारे में मॉडल बना कर जो प्रस्तुति दी वो सचमुच ही प्रशंसनीय रही।

आज के इस कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार और वाईस प्रिंसिपल तापोषी सरकार के अलावा स्कूल के शिक्षिकाओं और शिक्षकों का बेहद सराहनीय योगदान रहा।

