आज फिर नशीले पदार्थ 10 ग्राम MDMA के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
02 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पुलिस में नशीले पदार्थ MDMA के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 ग्राम, 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, 01 नग फाईबर गिलास, 01 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 03 नग स्क्रीन टच मोबाईल बरामद किया है। तीनो आरोपी रिमांड पर जेल पहुंच गए है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि धर्मेन्द चैहान नाम का व्यक्ति अपने 2 साथियों के साथ एम.डी.एम.ए. बेचने के लिए हाइटेक बस स्टैण्ड तिफरा से रायपुर की ओर जाने वाले है। सूचना पर नारकोटिक्स सेल एवं सिरगिट्टी थाना कि संयुक्त टीम गठित की गई और योजना बनाकर हाईटेक बस स्टैण्ड तिफरा के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार रायपुर जाने वाली बस के आसपास लोगों से पूछताछ किया जहाँ 03 व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे जिन्हे पकड़कर पूछने से अपना नाम 1. धर्मेन्द चैहान पिता शिवराज सिंह चैहान उम्र 35 वर्ष निवासी सलेमपुर खुटियाना भाग थाना जसराना जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.) 2. नीतेश डोडवानी पिता नंदलाल डोडवानी उम्र 27 वर्ष निवासी दयालबंद महारानी स्कूल के पीछे गली थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर 3. सीमा यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा बताया।

तीनो के कब्जे से 17 नग छोटी जीप पैकेट मे भरी हुई माद्रक पदार्थ एम.डी.एम.ए. कुल वजनी 10 ग्राम, 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, 01 नग फाईबर गिलास, 01 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 03 नग स्क्रीन टच मोबाईल बरामद हुआ। आरोपीगणों से बारिकी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जहाँ बिलासपुर आने के दौरान बस स्टैण्ड बिलासपुर मे इनका सम्पर्क नशे के सौदागरों से हुआ और नशीले पदार्थ ड्रग्स के सप्लाई (पेंडलर) कार्य मे संलिप्त होना बताया तथा सूचना दिया कि बिलासपुर के रहने वाला नीतेश डोडानी यह नशीली सामान देता है और डिलवरी कराता है। इस कृत्य मे उसका सहयोग सीमा यादव निवासी कोरबा सप्लाई का कार्य करती है। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों से कुल माद्रक पदार्थ 10 ग्राम एम.डी.एम.ए., 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन ,01 नग फाईबर गिलास, 01 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 03 नग स्क्रीन टच मोबाईल जप्त किया गया एवं विधिवत् गिरफ्तार कर धारा सदर 21, 22 एनडीपीएस एक्ट अपराध पंजिबद्ध किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप.निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी सिरगिट्टी, उप.निरी. मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उप.निरी. प्रसाद सिन्हा सायबर सेल प्रभारी, उप निरीक्षक धनुष पाटले, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, आरक्षक हेमन्त सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्य पाटले, विवेक राय,अफाक खान एवं सुरेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपीगण
- धर्मेन्द चैहान पिता शिवराज सिंह चैहान उम्र 35 वर्ष निवासी सलेमपुर खुटियाना भाग थाना जसराना जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)
- नीतेश डोडवानी पिता नंदलाल डोडवानी उम्र 27 वर्ष निवासी दयालबंद महारानी स्कूल के पीछे गली थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- सीमा यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा

