शहर के पिछड़े बस्तियों के वंचित बच्चों को विगत 2 माह से दे रहे निःशुल्क शिक्षण सामग्री
02 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] समाज के वंचित और पिछड़े बस्तियों के बच्चो को आज कौन पूछता है हर कोई उन्हे हेय दृष्टि से देखता है मगर विश्वाधारंम जन कल्याण सेवा समिति न केवल उनकी चिंता करता है बल्कि उनके बेहतर भविष्य का निर्माण भी कर रहा है संस्था के द्वारा शहर के पिछड़े बस्तियों के वंचित बच्चों को विगत 2 माह से निःशुल्क शिक्षा, शिक्षण सामग्री एवम संस्कार दे रहा है जिसमे भिक्षा वृत करने वाले, पन्नी, कबाड़ी उठाने वाले, नशा में लिप्त रहने वाले बच्चे शामिल है जिन्हे कल शहर की लर्नर्स अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती निवेदिता शोमे द्वारा शैक्षणिक भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया, जिसमे बच्चो को विद्यालय के कक्षा पहली से कक्षा आठवीं के बच्चो के द्वारा बनाए गए Science Model (विज्ञान प्रदर्शनी) को दिखाया गया साथ ही विद्यालय की शिक्षिका सुश्री रीता मौर्य जी के द्वारा बच्चो को सभी मॉडल के बारे में सारगर्भित जानकारी भी दी गई।

विद्यालय के द्वारा इन वंचित बच्चों को बहुत ही स्नेह प्यार और सम्मान दिया गया, बच्चो को लाने ले जाने की व्यवस्था के अलावा उनके स्वल्पाहार की भी व्यवस्था विद्यालय के द्वारा किया गया,
पहली बार ऐसी चीजे देख बच्चे भी बेहद खुश हो गए साथ ही इस भ्रमण से बच्चो को बहुत कुछ सीखने का भी मौका मिला, आने वाले दिनों में संस्कार शाला में भी ऐसे ही विज्ञान, कला की प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी…

संस्कार शाला की संयोजिका सौम्य रंजीता जी ने विद्यालय का आभार व्यक्त करते हुवे बताया की उनका उद्देश्य है ऐसे समाज के वंचित और पिछड़े बच्चो को संस्कारवान बना कर समाज के मुख्यधारा से जोड़ना है साथ ही उनके सार्वभौमिक विकास की चिंता करते हुवे उनके आने वाले कल को बेहतर बनाना ही मूल उद्देश्य है अभी शहर में 4 स्थानों पर संस्कार शाला संचालित हो रही है जिसमे कुल 230 बच्चे प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने संस्कार शाला आ रहे है।

इस कार्य को नई ऊंचाई देने और ऐसे बच्चो को पढ़ाने के लिए विगत एक माह से श्रीमती योगिता साहू एवम श्रीमती सुनीता रात्रे निःशुल्क सेवा भाव से अपना बहुमूल्य समय दे रही है साथ ही इस कार्य में समाज की भी बहुत बड़ी भूमिका है जिन्होंने हमे बच्चो को पढ़ाने के लिए मूलभूत आवश्यकता के समान की व्यवस्था किए है

