समूचे समाज में हर्षव्याप्त महापौर को दिया धन्यवाद
06 मार्च 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर आज वार्ड 20 भगत कंवरराम नगर (सिंधी कालोनी ) में संत शिरोमणि कंवरराम साहब प्रवेश द्वार का पुनःनिर्माण हुआ शुरू प्रथम चरण में भाई साहब जगियासी द्वारा पूजा पाठ किया गया। तदोउपरांत निगम ठेकेदार द्वारा पुनःनिर्माण कार्य शुरू किया गया एल्डरमैन श्याम लालचंदानी ने बताया कि विगत दिनों हाईवा द्वारा संत कवरराम साहब गेट को वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था,
जिसके कारण समाज में रोषव्याप्त था वार्डवासी एवं जन जागरण समिति द्वारा महापौर रामचरण यादव को वस्तुस्तिथि से अवगत कराते हुए समाज के वरिष्ठजनों द्वारा ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र नया गेट बनाने का आग्रह किया गया था।

जिसे महापौर रामशरण यादव ने गंभीरता से लेते हुए जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला को स्टीमेट और ड्राइंग बनाकर शीघ्र निर्माण किए जाने का आदेश दिया उसके बाद 13 फरवरी को सिंधी समाज की उपस्थिति में महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजरुदीन धन गुरु नानक दरबार के मूलचंदानी द्वारा क्षतिग्रस्त भगत कंवरराम गेट के पुनः निर्माण हेतु पूजन किया गया था उसी तारतम्य में आज ठेकेदार द्वारा विधि-विधान पूर्वक सिंधी समाज की उपस्थिति में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाला नगर निगम की ड्राइंग के अनुसार संत कंवरराम नगर द्वार का निर्माण कार्य आरंभ किया गया इस दरम्यान मौके पर एल्डरमैन श्यामलाल चंदानी मोहन श्याम नानी मोहन शेरा भैया हरिकिशन गंगवानी महेंद्र हिंदूजा महेश हिंदूजा अनिल बजाज बब्बू राजेश श्याम नानी श्यामलाल मदवानी हुंदराज कैमरानी खुशालदास वाधवानी रमेश मेंहरचंदानी मोहन शामनानी शुभम दया लानी शिव साहू सुरेश मरावी श्रीमती तेति बाई जन जागरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुरुवाणी सिंधी समाज एवं वार्डवासियों के अलावा
समाज सेवी हरीश कुमार, मोहन समनानी, शुभम दयलानी, मोहन, वाधवानी, शिव साहू, श्रीमती तेती बाई, सुरेशमरावी, झामन दास चेतानी इंदर गुरबाणी सिंधु जागरण समिति के सदस्य उपस्तिथ थे। स्मरणीय रहे कि विधायक शैलेश पांडेय पर्यटन मंडल अटल श्रीवास्तव के योगदान से सिंधी समाज मे हर्ष व्याप्त है
उक्त जानकारी मोहन मदवानी ने दी।

