मुख्य अतिथि महापौर व श्रीमती निवेदिता सरकार की अध्यक्षता में हुआ सफल आयोजन
07 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
सिकलसेल से पीड़ित मरीजों के लिए शासकिय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय सहकारी बैंक के पास नेहरु चौक में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन हर साल शिवाजी जयन्ती के उपलक्ष्य में किया जाता है।




इस साल यह समिति का 7वाँ रक्त दान आयोजन रहा है जिसमे मुख्य अतिथि रामशरण यादव बिलासपुर महापौर, विशिष्ट अतिथि प्रिंस भाटिया चेयरमैन फाउंडेशन क्रिकेट अकेडमी बिलासपुर, अध्यक्षता श्रीमती निवेदिता सरकार प्रिंसिपल ड्रीम लैंड हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर उपस्थित रहे।

छत्रपति शिवाजी राजे समिति आयोजन अध्यक्ष आनंद महाड़ीक , एवं सभी सदस्यगण अजीत महाड़ीक , प्रमोद भोंसले , प्रभात भोंसले , राकेश बैगुर , अजय भड़ककर, पुष्कर जाधव, शुशांक वैद्य, महेंद्र घाडगे,आशीष साहू,प्रकाश राव , लोमश शिंदे, एवं छत्रपति युथ विंग के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

