नौकरी छोड़ दीन दुखियों की सेवा के लिए समर्पित है नगर की बेटी रंजीता दास
08 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जीना इसी का नाम है आज हर कोई दिन दुखियों के विषय पर चर्चा करता है लेकिन क्या वास्तव में दीन दुःखी केवल चर्चा का ही विषय है हम उनके लिए क्या कर सकते हैं कल्पना करिए यदि कोई ऐसी युवती मिले जो दीन दुखियों की सेवा के लिए अपनी नौकरी छोड़ अपना सब कुछ समर्पित कर विगत कई माह से उनकी सेवा कर रही हो, कुछ ऐसी ही है हमारे बिलासपुर की बेटी हैं जिन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो आज पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन चुका है जी हां हम बात कर रहे हैं सुश्री रंजीता दास का जिन्होंने प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हुए सेवा करती रही थी लेकिन सेवा कार्यो और नौकरी दोनों में जब किसी एक को चुनना पड़ा तब रंजीता ने सेवा कार्यो को चुनते हुए आगे बढ़ी,जुनून ऐसा बड़ा की नौकरी छोड़ कर विगत 3 माह से शहर की पिछड़ी बस्तियों में, स्लम एरिया में पन्नी, कबाड़ी उठाने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने का बीड़ा उठाया है प्रतिदिन ऐसे बच्चों के पास जाकर उन्हें शिक्षा और साथ ही सभ्य समाज में रहने हेतु संस्कारवान भी बना रही है।

वर्तमान में रंजीता के द्वारा शहर में अनेक पिछड़ी बस्तियों पर चार संस्कारशाला संचालित की जा रही है जिसमें सर्वप्रथम रेलवे इंस्टिट्यूट के पीछे बसी बस्ती जिसे मुर्रा भट्ठा के नाम से जाना जाता है वहां विगत 3 माह से निशुल्क संस्कारशाला संचालित कर रही है ,ब्रम्ह विहार,नहर पारा देवरीडीह,बर खदान देवरीखुर्द में इनके द्वारा संस्कार केंद्र चलाया जा रहा है। 8 बच्चो से शुरुवात की संस्कारशाला में अब आने वाले बच्चों की संख्या 230 हो चुकी हैं रंजीता ने बताया की इस सेवा कार्य में उन्हें समाज के परिवार के और उनके मार्ग दर्शकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

रंजीता ने बताया कि जब नौकरी छोड़ कर इस काम में जुड़ी तो लोग उनकी अवहेलना करते थे लोग उनका मजाक उड़ाते थे मगर दृढ़ इच्छाशक्ति और समाज के लिए समर्पित भाव उनके रगों में बहने लगा था उन्होंने निर्णय लिया कि अब नौकरी छोड़ कर समाज के लिए और नन्हे नन्हे बच्चे जो देश के भावी युवा पीढ़ी, भावी भविष्य बनेंगे उन्हे नशे से मुक्त कर शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाना भी बहुत आवश्यक है पर्याप्त साधन ना होने के बावजूद भी समाज के सहयोग से उन्होंने लगातार इस कार्य को आगे बढ़ा रही हैं।

ज्ञात हो रंजीता पिछले 5 वर्षों से सामाजिक जीवन में है उनके द्वारा अनेकों स्कूलों (सरकारी व गैर सरकारी) में वनांचल क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र में जाकर महिलाओं एवं युवतियों को मासिक धर्म के प्रति जागरूक कर उनके मन में बैठे मिथ्या ,समस्या को दूर कर समाधान का उपाय भी बताया साथ ही इन 5 वर्षों में हजारों सेनेटरी नैपकिन का निशुल्क वितरण भी किया है।

इस 5 वर्ष के दौरान उन्होंने अनेक कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद की और कोरोना काल के दौर में जब लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार नहीं कर पाते थे ऐसे दौर में समूह बनाकर अनेक मृत व्यक्तियों का अंतिम संस्कार और उस दौरान लकड़ी की कमी होने पर 25 टन से अधिक गौकाष्ठ भी नगर निगम को उपलब्ध कराया था उनके इस पूरे कार्य में उनके पिता जी का और माता जी का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है उन्होंने कहा है कि तन समर्पित मन समर्पित जीवन का कण कण समर्पित हैं मातृभूमि तुझे कुछ और भी दूं…

