कर्कश हॉर्न का प्रयोग नशे की हालत में हुदंगियो पर होगी त्वरित कार्यवाही
होली पर्व दौरान भारी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद
16 मार्च 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,श्रीमती पारुल माथुर द्वारा आगामी होली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंध के दृष्टिकोण से यातायात पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रोहित बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा आगामी होली पर्व में आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए जिसके अनुसार आगामी 17 मार्च 2022 को रात्रि 10:00 से 20 मार्च 2022 की रात्रि 10:00 बजे तक, सभी प्रकार के भारी वाहनों का बिलासपुर शहर में प्रवेश पूर्ण तरह प्रतिबंधित किया जावेगा।
इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन निकटवर्ती बाईपास मार्गों से अपनी-अपनी दिशाओं की ओर परिवहन कर सकेंगे, रायपुर- दिशा की ओर से आने एवं इस मार्ग से जाने वाले भारी वाहन, जिन्हें रतनपुर, कटघोरा, कोरबा जाना है वह पेंड्राडीह बाईपास से तुर्काडीह की ओर दोनों दिशाओं में परिवहन कर सकेंगे। इसी प्रकार रायपुर की ओर से सीपत, मस्तूरी,चांपा, रायगढ़ की ओर जाना या आना हो वह सिरगिट्टी बाइक से परिवहन करेंगे, साथ ही कोटा एवं मुंगेली दिशा की ओर से आने-जाने वाले वाहन पेन्द्रिडीह एवं तुर्काडीह दिशा की ओर से परिवहन कर सकेंगे। सीपत- की ओर से आने वाले वाहन मोपका,रतनपुर, बाईपास या फिर सिरगिट्टी बाईपास से परिवहन कार्य कर सकेंगे।

होली पर्व सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस दौरान बिलासपुर शहर के सीमावर्ती मार्गो पर संबंधित थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस के अधिकारी, जवान तैनात होंगे।
“होली पर्व दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस से तीन हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी क्रमशः”
1️⃣ रायपुर रोड़ हाइवे पेट्रोल 01
2️⃣ रतनपुर रोड़ हाईवे पेट्रोल 02
3️⃣ मस्तूरी रोड़ पेट्रोल 03
लगातार पेट्रोलिंग ड्यूटी पर होगी, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी एवं स्टाफ के क्विक रिस्पांस के रूप में उपलब्ध होंगे।
पर्व दौरान बाजार परिक्षेत्र,तिफरा ब्रिज,उसलापुर ब्रिज, लाल खदान ब्रिज, सहित श्रीकांत वर्मा मार्ग, रिवर यू में तीन सवारी चलने, कर्कश हॉर्न का प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार से नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जावेगी, जो कि ऐसे प्रकरण 20 मार्च 2022 के बाद ही निराकृत करते हुए, प्रकरण न्यायालय पेश की जावेगी साथ ही यातायात पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण चौक एवं बाईपास मार्गों में 12 चेकिंग पॉइंट, 13 फिक्स पैकेट लगाए गए हैं, साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की पार्टियों द्वारा 8 से 10 फिक्स पैकेट चेकिंग पॉइंट एवं 05-05 पेट्रोलिंग पार्टी की ड्यूटी होगी। चाक-चौबंद व्यवस्था हेतु बिलासपुर पुलिस की ड्यूटी होली पर्व के मद्देनजर लगातार दिनांक 17 से 18 मार्च 2022 की देर रात तक लगाई गई है।

किसी भी तनाव हुड़दंग एवं विवाद की स्थिति होने पर त्वरित ही पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के
➡️ 100 डायल
➡️07752-225961
➡️07752- 228504
➡️94791-93099 मोबाइल नंबर पर सूचना दी जावे।
17 मार्च 2022 को होगा “पुलिस का फ्लैग मार्च” ➖
17 मार्च 2022 को स्थानीय पुलिस परेड मैदान से शाम 4:00 बजे से बिलासपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च होगा,जिसमें जिले के राजपत्रित अधिकारी, सभी नगर निरीक्षक, जिला पुलिस बल एवं सशक्त बल के जवान,पेट्रोलिंग वाहन, पुलिस का वज्र वाहन एवं होली व्यवस्था ड्यूटी हेतु उपलब्ध बल द्वारा शहर के सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहों एवं रिहायशी इलाकों में भ्रमण करते हुए अंत में पुलिस परेड मैदान पहुंचकर समाप्त होगा।*

