तलवार लहरा कर मोहल्ले वासियों को धमकाता था… पुलिस ने धर-दबोचा
22 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] तलवार लहरा कर मोहल्ले वासियों को डरा धमकाकर करता था अवैध वसूली। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कतियापारा का आदतन बदमाश को घेराबंदी कर धर-दबोचा। जहाँ कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कतिया पारा उदय चौक का रहने वाला मिथिलेश ठाकुर उर्फ डोगचू पिता राजेश ठाकुर उम्र 20 साल साकिन कतिया पारा थाना बिलासपुर मोहल्ले में तलवार लहरा कर लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहा है की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर को दी गई एवं निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य एवं टीम के द्वारा उक्त युवक को तलवार लहराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

