लाश को चैतुरगढ ले जाकर जलाया… पुलिस ने अधजली बॉडी की बरामद
25 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आपसी रंजिश में बिलासपुर निवासी एक युवक की हत्या कर आरोपियों द्वारा उसके शव को पाली थानांतर्गत चैतुरगढ मुख्यमार्ग पर लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित बगबुड़ा पिकनिक स्पाट के समीप मार्ग किनारे ले जाकर जला दिया। संदेही आरोपियों के बताए निशानदेही पर बिलासपुर पुलिस ने पाली पुलिस से संपर्क कर मौके पर पहुँच अधजले लाश को बरामद कर लिया है।
मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थानांतर्गत का है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबित महिंगल पटेल 36 वर्ष के गुम होने की सूचना परिजनों द्वारा सरकंडा थाना में दर्ज कराने के साथ स्थानीय कुछ युवकों के साथ आपसी रंजिश होने से अनहोनी की आशंका व्यक्त की गई थी। मामले में सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने मृतक के परिजनों द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर 3 संदेही युवकों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने आपसी रंजिश पर महिंगल की हत्या कर और लाश पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ मुख्यमार्ग किनारे जंगल मे ले जाकर जला देना बताया।

आरोपियों की निशानदेही पर सरकंडा पुलिस ने पाली पुलिस से संपर्क कर जहां आज सुबह सरकंडा व पाली पुलिस की संयुक्त टीम संदेही आरोपियों के बताए गए स्थान पर पहुँच अधजले लाश बरामद कर लिया है। माना जा रहा है कि
अवैध संबंध के शक में गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या को दिया अंजाम फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

