सिंधी समाज की शोभायात्रा में झांकियों ने सभी का मनमोह लिया
विधायक पांडेय ने जनता के साथ बांटी हिन्दू नववर्ष की खुशियां
2 अप्रैल 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] यू तो हिंदू नव वर्ष पर बिलासपुर शहर में हर साल शोभायात्रा निकलती रही है। लेकिन लगभग पौने दो वर्षों से कोरोना काल के चलते हर त्यौहार फीका सा रहा लेकिन विषम परिस्तिथियों से उभरने के बाद आम-जन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ कई लोगो ने कोरोना की भीषण त्रासदी में अपनो को खोया और मानो खशियो पर ग्रहण लग गया था,लंबे समय के बाद आज हिंदू नव वर्ष और भगवान वरुण देव के अवतार संत झूलेलाल जयंती चेट्रीचंद्र के अवसर पर शोभायात्र निकाली गई।

पूरे शहर को केसरिया रंग में रंग डाला। दोपहर बाद बिलासपुर शहर के पुलिस मैदान से शुरू हुई इस शोभायात्रा की शुरुआत के पहले ही बिलासपुर समेत गांव गांव से पहुंचे हजारों हजार हिंदू श्रद्धालु शोभा यात्रा के लिए, पुलिस मैदान में जमा हो चुके थे। वहां से शुरू हुई शोभायात्रा ज्यों-ज्यों आगे बढ़ती गई। इसमें शामिल होने वाले लोगों का रेला..जनसैलाब का रूप लेता गया।

शोभायात्रा में शामिल हिंदू समाज के लोग केसरिया दुपट्टा और भारतीय वेशभूषा में “जय जय श्रीराम” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में डीजे और उनके आगे भगवान श्री राम की जय जय कार के नारे लगाती युवकों की टोलियों और झांकियों ने बिलासपुर शहर का माहौल राम मय कर दिया था।

नगर विधायक शैलेश पांडे ने भी इस भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए, विधायक शैलेश पांडे ने नगर भ्रमण करते हुए। शोभायात्रा का सिटी कोतवाली चौक में भव्य स्वागत कर शहरवासियों को बधाइयां दी…

वही दूसरी तरफ सिंधी समाज का भी उत्साह पहले से कही अधिक दिखा और पूरे उत्साह से भगवान झूलेलाल जयंती के उत्सव भव्य रूप से मनाया गया।

पुलिस मैदान से सत्यम चौक ,अग्रसेन चौक होते हुए शहर के सभी मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा का लगभग हर चौराहे पर जबरदस्त स्वागत किया गया।

जूना बिलासपुर, गोल बाजार पहुंचते पहुंचते इस शोभायात्रा में हिन्दू समाज के धर्मावलंबियों की इतनी बड़ी भीड इकट्ठा हो गई जिसके कारण शहर की सड़कें जाम होने लग गई। शोभायात्रा में हिंदूओं के सभी समाजों के सदस्यों और पदाधिकारियों ने इस शोभायात्रा को ऐसे जन समूह का रूप प्रदान कर दिया। जिसमें सभी समाजों के रंग समाहित हो गए।

बाजे-गाजे धूम-धड़ाके पटाखों की आवाज और जय जय श्री राम के नारों तथा डीजे की धूम और मनमोहक जोशीली झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा रात को साढ़े आठ-नौ बजे के आसपास गोल बाजार सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची वही सिंधी समाज की शोभा यात्रा में अनेकों झांकिया का अनुपम स्वरुप देखने को मिला कुल मिलाकर आज नगर पूरी तरह से भगवामय हो गया।

अंतिम पड़ाव में प्रभु श्री राम की महा आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन और सिंधी समाज की शोभा यात्रा का समापन सिंधी कॉलोनी में समापन हुआ।

