06 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
चैत्र नवरात्रि और भगवान वरुण देव अवतार झूलेलाल जयंती चैट्रीचंद्र के शुभ अवसर पर
आशीर्वाद पाइप एवं बिलासपुर सेनेटरी & पाइप्स एसोसिएशन द्वारा मिशन हॉस्पिटल के वृद्धा आश्रम

(सेवा घर-मिशन हॉस्पिटल कैंपस ) में खुशियों के कुछ पल वहां के वृद्धजानो के साथ बांटे गए , इन पलों को आशीर्वाद पाइप के बिलासपुर संभाग के सीनियर टेरिटरी जनरल मैनेजर ईश्वर मंगलानी और आशीर्वाद पाइप के मान्यता प्राप्त थोक विक्रेता।

अनिमेष स्टील के संस्थापक अभिषेक द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ मिलकर वृद्धजनों के साथ केक काटकर उनका आशीर्वाद लिया।

उनको फलों का वितरण करते हुए उन पलों को सार्थक किया और उन्होंने बताया की आशीर्वाद पाईप सिर्फ अपने पाइप & फिटिंग नहीं बेचता वरन असहाय और जरूरतमंदों।


के साथ खुशियां भी बाँटने का नेक कार्य भी करता है और हमारी प्रथा है कि हम सभी मिलकर वृद्ध जनों के साथ खुशियां बांटी जिससे हम सभी को बेहद सुकून प्राप्त हुआ और आगे भी हम इसी तरह से आयोजन करते रहेंगे।

