07 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर- रोटरी क्लब महिला विंग क्वींस क्लब की टीम के द्वारा आज नवरात्र की षष्ठी के अवसर पर सुबह शुभ मुहूर्त में 11 बजे आंगनबाड़ी की 30 कन्याओं का कुँवारी पूजन किया गया.. पूजन कार्यक्रम के बाद रोटरी क्लब की महिलाओं ने बच्चों को फूड पैकेट, फ्रूटी, फल, बिस्किट, चॉकलेट, शीस पेंसिल, रबर कापियां का वितरण किया।

क्वीन्स क्लब की बिलासपुर प्रेसीडेंट रोटेरियन अर्चना अग्रवाल, एवं पिछली प्रेसिडेंट रोटेरियन शिल्पी चौधरी मैडम और उनकी टीम मेम्बर्स ने उद्बोधन देकर बच्चों का हौसला अफजाई की..इस कार्यक्रम के बाद रोटरी क्वीन्स क्लब की टीम ने सीपत गांव सोनादिह की रामेश्वरी बाई बहिन को स्वरोजगार के तहत हाथ सिलाई मशीन भी भेंट की.. दूसरी आटोमेटिक मशीन यही बिलासपुर केंद्र को दी, जो यहाँ निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू करने हेतु दी गई।

क्लब प्रेसीडेंट ने निर्धन बालिका टीना बेहरा को एक लैपटॉप भी देने का आश्वासन दिया है.. केंद्र की ओर से राजीव दुबे ने सभी रोटेरीयन्स, आंगनबाड़ी का आभार जताया.. पूरे कार्यक्रम में रोटरी क्वीन्स क्लब की महिलाओं के साथ रोटरी क्लब के सिटी कॉर्डिनेटर चंचल सलूजा मौजूद रहे।

