छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका के साथ ही युवा कांग्रेस में जिला महासचिव पद पर है
12 मई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर। युवा कांग्रेस के चुनाव में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद वकार भी अब अपनी किस्मत आजमा रहे हैं । युवाओं के बीच पिछले कई सालों से सक्रिय तथा छात्र राजनीति के साथ ही युवा कांग्रेस में जिला महासचिव के पद पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं । वकार खान के चुनाव मैदान में उतरने से चुनाव दिलचस्प हो गया है ।युवाओ के लोकप्रिय और हर युवा की पहली पसंद है।
वकार को लेकर युवाओ में जोश भरा हुआ है। बताया तो यह भी जा रहा है कि युवा कांग्रेस का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प है और इसी वजह से युवा वर्ग रुचि ले रहे है।
मोहम्मद वकार के चुनाव मैदान ने उतारने से युवा वर्ग में काफी उत्साह माहौल बन गया है।

क्योंकि वकार खान कई सालों से युवा राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है और युवा वर्ग की हर समस्याओं में अपना योगदान निरंतर देते आ रहे है और यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता और सहज उपलब्धता के कारण पूरे युवा वर्ग ने उनकी उम्मीदवारी पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें अखंड जीत का आश्वासन दिया है।

