गाली गलोच कुर्सी फेकना बाल्टी फेक किया अभद्र व्यवहार का महिला ने लगाया आरोप एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
24 मई 2022
बिलासपुर{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
रक्षित निरीक्षक के द्वारा गाली गलोच कुर्सी फेकना बाल्टी फेक अभद्र व्यवहार करने के संबंध में कार्यवाही करने बाबत्। प्रार्थी श्रीमती संध्या शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मैं
पुलिस लाईन बिलासपुर में रहती हूं, कि आज हमारे घर श्रीमद् भागवत कथा के अयोजन के दौरान रक्षित निरीक्षक धनेन्द्र ध्रुव के द्वारा कथा स्थल पंडाल में आकर शराब के नशे में गाली गलौच कुशी बाल्टी में लात मारकर मुझे नई जानते हो 2 मिनट में तुम्हारा पंडाल उखड़वा दुंगा।

कहकर अभद्र व्यवहार करने लगा था, कथा में मेरी सासु मां के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान करा रही हूं, उस समय मेरे घर सभी मेहमान तथा कालोनी के महिला पुरुष तथा बच्चे उपस्थित थे। रक्षित निरीक्षक के इस करतूत से हमे तथा हमारे भावनाओं का काफी ठेस पहुंचाई है हम सभी काफी भयभीत है।

ऐसे लोगो पर यदि जल्द कार्यवाही नही की गई तो भविष्य में पुलिस लाईन में कोई धार्मिक कार्य नहीं कराया जा सकेगा।

