01 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] लोहा का ग्रिल चोरी कर बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे दो युवक को पुलिस घेराबंदी कर धर-दबोचा। आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाईन थाना अग्रसेन चौक के पास की है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की पुराना बस स्टैंड के पास।
आरोपी हीरा गोड एवं सुरेश कुमार भारद्वाज चोरी का लोहा का नाली में ढकने वाला ग्रिल को बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर निरीक्षक परिवेश तिवारी, प्र आर नरेंद्र डिकसेना,आरक्षक सरफराज, धीरेंद्र तोमर एक साथ पुराना बस स्टैंड रवाना हुए…मौके पर ही घेराबंदी कर दो युवक को पकड़े पूछताछ की। जिस पर अग्रसेन चौक के पास से लोहा के ग्रिल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 300 किलोग्राम कीमती 9000/00 रुपया नाली में ढकने वाला लोहे का जाली बरामद किया गया।
आरोपी 01
हीरालाल पिता राम गोंड उम्र 30 साल सरगांव जिला मुंगेली हाल मुकाम पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास
02 आरोपी
सुनील कुमार भारद्वाज पिता चंद्रिका प्रसाद भारद्वाज उम्र 23 साल ग्राम सलखन शिवरीनारायण हाल मुकाम पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त चोरी के संदेह की सामग्री व लोहे के जाली का माल के स्वामी की पतासाजी जारी है।

