एसएसपी ने लिया संज्ञान तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर
02 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सकरी थाने में पदस्थ एक एएसआई ने आरोपी को बचाने और जल्दी चलान पेश करने के नाम पर एक लाख रुपए में सौदा करते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो के अनुसार ASI 20 हजार रुपए तत्काल लेने की बात स्वीकार कर रहे है। शेष राशि मिलते ही चलान पेश करने की बात कह रहे है।
सकरी थाना में पदस्थ ए एस आई शत्रुघ्न खुटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो आरोपी को बचाने और जल्दी चालान पेश करने के नाम पर एक लाख रुपए का सौदा करने की बात सामने आ रही है। वायरल वीडियो के अनुसार आरोपी पक्ष ने सौदा होते ही तत्काल 20 हजार रुपए देने की बात सामने आ रही है उसके बाद 60 हजार रुपए देने की बात हो रही है।
ए एस आई खूंटे पैसा लेने की बात स्वीकार भी कर रहे है। बताया जा रहा है की वीडियो दो माह पुरानी है जब खूंटे मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाने में पदस्थ था। जहां पर महिला संबंधी अपराध दर्ज किया गया था जिसके आरोपी पक्ष से जल्द चालान पेश करने एवं जेल से जल्द छुड़ाने की बात कहकर एक लाख में सौदा तय किया था। आरोपी पक्ष द्वारा बीस हजार तुरंत फिर दूसरे दिन फिर साठ हजार एएसआई शत्रुघ्न खूटे को दिया गया था जिसका वीडियो साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि अवैध वसूली के मामले में बिलासपुर जिले कि पुलिस लगातार सुर्खियां में बनी हुई है कुछ महीने पहले पचपेड़ी थाने के चार आरक्षक को ऐसे ही मामले में लाइन अटैच किया गया था। फिर चकरभाटा थाने में दस हजार रुपए की अवैध वसूली करते प्रधान आरक्षक का वीडियो वायरल होने पर उसे भी लाइन अटैच कर दिया गया था। कुछ दिन बाद थाना बिल्हा के आरक्षक द्वारा कोर्ट परिसर में अवैध वसूली करते वीडियो वायरल हुआ था बाद उसको भी लाइन अटेच कर दिया गया था।

