चोरी की 10 मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार
06 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एक पॉकेटमार ने शराब दुकान के पास से ग्राहकों को अपना शिकार बनाता था। सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी को चोरी की 10 मंहगी मोबाइल के साथ धर-दबोचा। चोरी का मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाह कर रही है।
थाना सिविल लाईन से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले तक टोकिजों में, रेलवे स्टेशनों में, मेलाठेला, बाजार या भीड़भाड़ वाली जगहों पर पॉकेटमार लोगो को अपना शिकार बनाते थे। यही कारण है की इसे स्थानों पर “पोकेटमारों से सावधान” का सूचना बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जाता था। पुलिस विभाग में बिट इंचार्ज को एक_एक पोकेटमारों की जानकारी होती थी। लेकिन बदले हुए समय में पॉकेटमारों ने अपना स्थान बदल लिया है और आजकल उनका पसंदीदा जगह शराबभठ्ठी हो गई है। यहां आने वाले उनके ज्यादातर शिकार नशे में धुत्त रहते है।

लिहाजा यही उनके आसान शिकार होते है। सिविल लाइन पुलिस ने ऐसे ही एक पॉकेटमार हितेश डहरिया पिता शंकर लाल डहरिया जरहाभाठा, मिनी बस्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कुल 10 नग मोबाईल जब्त किया है जिसकी कीमत किमती 1 लाख 41 हजार रुपए है।

