इसी मामले में पहले भी पांच आरोपी हो चुके है गिरफ्तार
06 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में फरार आरोपी रतनलाल प्रजापति को पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले के 5 आरोपियो की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग लड़की को इसकी भाभी ज्योति गुप्ता बहला-फुसलाकर कही ले गई है। रिपोर्ट पर कोतवाली में धारा-363 के तहत पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया था। कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल के प्रयासों से ज्योति गुप्ता के मोबाईल के लोकेशन के आधार पर मिले सुराग उपरांत टीम गठित कर नागपुर महाराष्ट्र भेजी गई थी। यहां से सह-आरोपियॉ रुकसार खान एवं आकाश सिरवाते को नागपुर में पकड़ा गया था। पूछताछ करने पर बताया गया कि इनके साथी नीरज चापले के द्वारा ज्योति गुप्ता एवं नाबालिग लड़की को लेकर लाभ कमाने के आशय से इसके घर लाया गया था। नाबालिग बालिका का इन दोनों ने निकिता नाम से गलत आधार कार्ड बनवाया था। बाद ज्योति गुप्ता एवं नाबालिग लड़की को अजमेर ले जाकर अपने साथी आरोपी नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित के माध्यम से ज्योति गुप्ता का झूठा आधार कार्ड बनवाकर गोविन्द जाट नामक व्यक्ति से एवं नाबालिग लड़की का रतन प्रजापति नामक व्यक्ति से मोटी रकम लेकर शादी करवा दिया। नाबालिग लड़की का शादी करवाने के पूर्व आरोपी नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित के द्वारा जबरन बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया था। शादी के बाद आरोपी रतन प्रजापति के द्वारा नाबालिग बालिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। प्रकरण में आरोपी ज्योति गुप्ता, रुकसार खान, आकाश सिरवाते, नीरज चापड़े, नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। मामले में एक आरोपी रतनलाल प्रजापति पिता श्योजी रामजी उम्र 25 साल निवासी ग्राम नुवा थाना रूपनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान फरार था। जिसकी लगातार पता तलाश जारी थी जिसे 04 मई को रूपनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विशेष योगदान:- निरीक्षक शीतल सिदार, निरीक्षक हरविंदर सिंह उपनिरीक्षक मनीष कांत, उपनिरीक्षक प्रसाद सिंन्हा, उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी प्र.आर. बलराम विश्वकर्मा, आर.रवि शर्मा, धर्मेन्द्र साहू, विकाश राम,म.आर. शकुन साहु।

